Search News

इलाज के दौरान महिला की मौत अस्पताल संचालक शव पड़ोसी के दरवाजे फ़ेंक कर फरार दोनों बेटियों के सिर पर मां का आंचल‌‌ उठ गया पिता मजदूरी करके पालन पोषण करता था देर शाम पहुंचीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा पीड़ित ने दी तहरीर

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: January 14, 2025

संतोष यादव

करछना प्रयागराज 

करछना प्रयागराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बराव गांव कस्बा बोधा का पुरा निवासी बालकृष्ण गोस्वामी की पत्नी का गलत इलाज के दौरान मौत हो गई अस्पताल संचालक ने शव उसके गांव के पड़ोसी के दरवाजे छोड़कर फरार हो गया जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर रात भिजवा दिया पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई अस्पताल संचालक राम सिंह पटेल के खिलाफ करने की बात कही जानकारी के मुताबिक बोधा का पुरा निवासी बालकृष्ण गोस्वामी की पत्नी का डिलीवरी का ऑपरेशन 15 दिन पूर्व कौवा मार्केट में आदर्श क्लिनिक पर किया गया था जिसके दौरान मृत बच्चा पैदा  हुआ था उस दौरान अस्पताल संचालक ने पैंतालीस हजार रुपए लिए थे,15 दिन बीत जाने के बाद सोमवार को पीड़ित ने अपनी पत्नी को  कुछ तकलीफ थी जिसको दिखाने के लिए पति-पत्नी दोनों पैदल पास के आदर्श क्लिनिक पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे पांच इंजेक्शन एक साथ लगा दिया उसके 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई उसके बाद डॉक्टर ने परिजनों को गुमराह करते हुए शहर की अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया इस लापरवाही की घटना से पीड़ित बालकृष्ण गोस्वामी काफी आहत हैं संचालक अस्पताल का उसकी पत्नी का शव पास के वीरेंद्र गुप्ता के घर के सामने बॉडी शाम को 6:00 बजे छोड़कर फरार हो गया महिला की दो बेटियां हैं 7 वर्ष शिवानी और 5 वर्ष की देवासी बालकृष्ण गोस्वामी लेबर मजदूरी का काम करता है पुलिस को दी गई तहरीर में अस्पताल के खिलाफ क्लीनिक के संचालक की लापरवाही के चलते महिला की मौत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है

Breaking News:

Recent News: