Search News

ईडी की तीसरी बड़ी कार्रवाई: अंसल ग्रुप के सात ठिकानों पर छापा, 600 करोड़ के फंड डायवर्जन की जांच तेज

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: April 30, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने बुधवार को एक बार फिर अंसल प्रॉपर्टीज़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (अंसल ग्रुप) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और नई दिल्ली में सात स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह दस बजे के बाद शुरू हुई, जिसमें फंड डायवर्जन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जब्त किए गए।


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बायर्स को लूटने वाले बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद ईडी की यह तीसरी छापेमारी है। यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) की रिपोर्ट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अंसल ग्रुप पर 600 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन का आरोप है, जिसकी जांच अभी जारी है।


 

लखनऊ में अब तक अंसल ग्रुप के खिलाफ करीब 100 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें बायर्स ने धोखाधड़ी, रकम हड़पने और सरकारी भूमि की अवैध बिक्री जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। लखनऊ पुलिस इस पूरे मामले में शुरू से ही सक्रिय भूमिका निभा रही है।


 

Breaking News:

Recent News: