Search News

उत्तर भारत में लू का कहर: दिल्ली से राजस्थान तक भीषण गर्मी, यूपी के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान 45 डिग्री से अधिक। यूपी के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटों में लू के और तेज होने की चेतावनी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 17, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

उत्तर भारत में इस समय भीषण लू का प्रकोप है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चूरू में 45.6 और बीकानेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पंजाब के बठिंडा में पारा 45.5 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 42 उड़ानों में देरी हुई। राजधानी में दिनभर की चिलचिलाती धूप के बाद शाम को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और बारिश भी हुई। इस दौरान तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है।

उत्तर प्रदेश में भी लू का असर चरम पर है। बांदा जिले में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। राज्य के 13 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अगले 48 घंटों में लू के और तेज होने की चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी का अनुमान है, जबकि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बौछारें हो रही हैं। मैदानों में उमस बढ़ गई है, और कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और अंधड़ चलने की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19 मई से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जो लू के प्रकोप से थोड़ी राहत दे सकती है। हीटस्ट्रोक की आशंका बढ़ने के कारण लोगों को अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है।

Breaking News:

Recent News: