कैनवीज़ टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें भारतीय वायुसेना (IAF) ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के 9 अड्डों को तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में वायुसेना के बहादुर सैनिकों ने आसमान से हमले कर पाकिस्तान को धूल चटाई। सरकार ने उन सैनिकों की तस्वीर जारी की है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में पर्दे के पीछे से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने भी वायुसेना की इस वीरता की सराहना की। महज 25 मिनट के भीतर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के हेडक्वार्टर समेत कई ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान में हड़कंप मच गया और उसके नागरिकों ने खुद अपनी सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने न केवल हमले किए, बल्कि पाकिस्तान से हुए संघर्ष में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। हवाई सीमा पर तैनात सैनिकों ने दुश्मन के विमानों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जबकि पर्दे के पीछे से भी वायुसेना के जवानों ने हर चुनौती का सामना किया।
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने वायुसेना के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना ने अपनी कुशलता और साहस का प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त है और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। भारतीय सेना के जवानों की वीरता और बलिदान ने एक बार फिर देश का गौरव बढ़ा दिया।
