Search News

कानपुर में 4 दिसंबर को टूटा 52 साल का रिकॉर्ड, दिन रहा सबसे गर्म

कानपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 5, 2024


डिजिटल डेस्क, लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार, 4 दिसंबर को कानपुर में मौसम ने एक अप्रत्याशित मोड़ लिया। बादल छंटने के बाद आसमान साफ हुआ और दिन में तेज धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान पिछले 52 साल में 4 दिसंबर को दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 28 साल पहले 1 दिसंबर 1986 को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

रात का न्यूनतम तापमान भी इस वर्ष अधिक रहा। इस दिन रात का तापमान 3.4 डिग्री बढ़कर दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव मौसम चक्र में आए बदलाव का परिणाम है। दिसंबर के पहले चार दिन में ही मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 1 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और 2 दिसंबर को 28.6 डिग्री रहा। 3 दिसंबर को तापमान 28 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन 4 दिसंबर को अचानक गर्मी बढ़ गई।

हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने तीन से चार दिन में सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया था, लेकिन इसके बजाय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हुआ। यह स्थिति उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी देखी जा रही है, जिससे लोग असमंजस में हैं कि सर्दी कब शुरू होगी।

Breaking News:

Recent News: