Search News

खौफ के साए में पाकिस्तान, ISI चीफ असीम मलिक को सौंपी NSA की कमान

खौफ के साए में पाकिस्तान, ISI चीफ असीम मलिक को सौंपी NSA की कमान
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: May 1, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार कोई न कोई कदम उठा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) में नए सदस्यों को जोड़ा है और आलोक जोशी को अध्यक्ष बनाया है। इस बीच पाकिस्तान ने भी अपने नए एनएसए की नियुक्ति की है।एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को देश का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया गया है। मलिक को सितंबर 2024 में आईएसआई का प्रमुख बनाया गया था और अब उन्हें एनएसए का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Breaking News:

Recent News: