Search News

जहानाबाद में सफाईकर्मी को दी ऐसी मौत कि कांप उठा पूरा इलाका, एक छोटी सी मांग पर किया हत्या,शहर मे पसरा सन्नाटा

बिहार
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 14, 2024

कैनवीज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। जहानाबाद सदर थाना क्षेत्र के मल्हचक बाल्टी फैक्ट्री के समीप एक चाय दुकान दुकानदार में सफाई कर्मी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी, सफाईकर्मी की गलती सिर्फ इतनी थी कि पानी पीने के लिए उसने बिना दुकानदार से पूछे  भरा मग हाथ में उठा लिया।

गुस्से में दुकानदार ने सिर पर पत्थर मार दिया  

महज इतनी सी बात पर उग्र चाय दुकानदार ने पास रखा पत्थर उसके सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शहर के अंबेडकर नगर निवासी लल्लू नगर परिषद में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था।शनिवार को बाल्टी फैक्ट्री के समीप कचरा उठाने गया था।

इसी बीच पास के एक चाय दुकान से पानी पीने के लिए उसने मग उठा लिया। चाय दुकानदार को यह नागवार गुजरा और पास में पड़े एक पत्थर उठाकर उसे मार दिया। मृतक के कुछ स्वजनों का यह भी कहना है कि लल्लू ने चाय दुकानदार से एक कप चाय मांगी थी।

 

 


 

Breaking News:

Recent News: