Search News

जानलेवा हमले के फरार आरोपी के मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने मारा छापा मचा हड़कंप

पीलीभीत के पूरनपुर में जानलेवा हमले के फरार आरोपी संजीव गुप्ता के मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी। दवाओं के भंडारण और विक्रय से संबंधित कमियों के चलते चेतावनी देकर आख्या सहायक आयुक्त को भेजी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 2, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत के पूरनपुर में कुछ दिन पूर्व प्लांट को लेकर मेडिकल स्वामी ने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें मेडिकल स्वामी संजीव गुप्ता सहित कई लोगों के नाम मुकदमे में शामिल हैं। पुलिस में दो लोगों को जेल भेज दिया मेडिकल स्वामी संजीव गुप्ता सहित कई आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही है। मेडिकल स्टोर की भी कई शिकायतें मिल रही थी। औषधि निरीक्षक को इस मेडिकल स्टोर सहित अन्य की शिकायतों के क्रम मे इस सप्ताह लगातार तीन दिनों से कार्यवाही की जा रही है। थाना माधोतांडा स्थि मेडीकल पर औचक निरीक्षण किया गया मौके पर दवाओं के भण्डारण,क्रय,विक्रय से संवंधित अभीलेखों की जांच की गयी व कमियों को आख्या पर अंकित कर सुधार हेतु चेतावानी देकर आख्या सहायक आयुक्त औषधी बरेली को भेजी गयी व कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र अंतर्गत कई दवा प्रतिष्ठानो पर औचक छापामार कार्यवाही की गई जिसमे पप्पू मेडीकल पर दवा आदि के भण्डारण , क्रय , विक्रय से संवंधित अभीलेखों की जांच की गयी व कमियों को आख्या पर अंकित कर सुधार हेतु चेतावानी देकर आख्या सहायक आयुक्त औषधी बरेली को भेजी गयी।एक अन्य यूपी मेडीकल पर औचक कार्यवाही पर नियमानुसार प्रपत्र पर निरीक्षण आख्या बना कर सहायक आयुक्त औषधी बरेली को भेजी गयी। दिनेश मेडीकल पर औचक कार्यवाही की गयी व मौके पर दवा आदि के भण्डारण , क्रय , विक्रय से संवंधित अभीलेखों की जांच की गयी व कमियों को आख्या पर अंकित कर सुधार हेतु चेतावानी देकर आख्या सहायक आयुक्त औषधी बरेली को भेजी गयी। दो अन्य दवा प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया ज़िनमे प्रोपराईटर अनुपस्थित पये गये,निरीक्षण आख्या मे मौके पर प्राप्त कमियों को अंकित कर अग्रेतर कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त औषधी बरेली को अवगत कराने हेतु प्रपत्रों को प्रेषित किया गया हैं। हरिओम मेडिकल स्टोर पर भी छापामार कार्रवाई की गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Breaking News:

Recent News: