डिजिटल डेस्क/ कैनविज टाइम्स /गोण्डा: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मद्देनजर जुमे की नमाज को लेकर गोण्डा की पुलिस अलर्ट रही।यहां संवेदनशील स्थानों पर पुलिकर्मी अलर्ट रहे तो वहीं अधिकारी क्षेत्रों का जायजा लेते रहे।जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।संभल में हुई हिंसा को लेकर जुमे की नमाज पर गोण्डा की पुलिस अलर्ट रही।डीएम नेहा शर्मा और एसपी विनीत जयसवाल नगर कोतवाल विनीत जय सवाल अपने मय फ़ोर्स के साथ शहर का जायजा लेते रहे।
वही अधिकारियों का कहना है कि माहाैल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक वर्ग के लोग इकट्ठा होकर उन्माद न हो इसको लेकर निगरानी के साथ साथ कड़ी चौकसी बरती गई है। स्थानीय स्तर पर पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर निगरानी कर रही है।वीडियोग्राफी करने के साथ-साथ क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने के लिए अपील की जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गोण्डा पुलिस की पैनी नजर
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पुलिस की सोशल मीडिया सेल अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की निगरानी की जा रही है।किसी भी तरह का अफवाह या फिर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, ट्विटर,फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुप पर निरंतर निगरानी की जा रही है।पुलिस बल द्वारा सजगता व सतर्कता पूर्वक मुस्तैद रहकर चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे से भी सतर्क नजर बनाए रखते हुए जनपद गोंडा में जुमें की नमाज़ को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया है।
