लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। गोमती नगर विस्तार स्थित डीपीएस जूनियर ब्रांच में दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी उत्सव 'वॉइला एनकैंटो 2.0 का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। जिसमें आयोजन के पहले दिन डॉ. शिशिर के. श्रीवास्तव(फाउंडर एंड सीईओ, यूनिफ्यूजन कंसल्टेंट्स), डॉ. सुमन भानोत सेवानिवृत्त प्रोफेसर(पूर्व डीन और हेड, होम साइंस कॉलेज) व गरिमा मलिक(चीफ ऑफ ऑपरेशंस, लैब्रिंथ प्राइवेट) मौजूद रहे। इस दो दिवसीय आयोजन में शहर के 20 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने शिरकत की और रचनात्मकता व समग्र शिक्षा का उत्सव मनाया। आयोजन में द मैजिक ऑफ वॉइला एनकैंटो जो कलात्मक और नाटकीय प्रस्तुतियों का मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन रहा। अंडरवॉटर थीम वाली फैंसी ड्रेस जो एक रचनात्मक शोकेस जहाँ नन्हे बच्चों ने समुद्री जीवन को मंच पर जीवंत कर दिया। तो वहीं वैज्ञानिक नवाचार और कला जो विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कलात्मक गहराई को दर्शाती प्रदर्शनियाँ रही। संगीत और नृत्य प्रस्तुतियाँ जो लखनऊ की युवा प्रतिभाओं के सांस्कृतिक कौशल को प्रदर्शित करने वाला शानदार प्रदर्शन रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपम सलूजा और उप प्रधानाचार्या वरिंदर कौर ने सभी प्रतिभागी स्कूलों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।






