Search News

दीनदयाल राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बीकेटी में आयोजित हुई एक दिवसीय राज्यस्तरीय मीडिया कार्यशाला

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: December 6, 2024

बीकेटी,लखनऊ
दीनदयाल राज्य ग्राम विकास संस्थान बख्शी का तालाब लखनऊ में एक दिवसीय राज्यस्तरीय मीडिया कार्यशाला
एल वेंकटेश्वर लू महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित हुई।इस मौक़े पर एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए गीता के सिद्धांतो का पालन करना जरूरी है और मीडिया से आपस में समन्वय भी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे मूल्यों और संभावनाओं को आकार देने में मीडिया की अहम भूमिका होती है।अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए हमें अपनी क्षमता और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करने के साथ-साथ सरल और मधुर व्यवहार का होना भी बहुत जरूरी है।सभी योजनाओं को सभी लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है।महानिदेशक ने गीता का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत के अध्यात्म की जानकारी प्रदान करती है और हर व्यक्ति को अपने कार्यों को सही दिशा में करने की प्रेरणा देती है।संस्थान के निदेशक बी.डी.चौधरी ने संस्थान के प्रगति और विकास में मीडिया के योगदान को लेकर जानकारी सांझा किया और अपने विचार रखे।आकाशवाणी लखनऊ के निदेशक अजीत चतुर्वेदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया कार्यशाला में संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे।ए.आई.एक्सपर्ट राजीव सक्सेना ने ग्राम्य विकास गतिविधियों और ए-आई के महत्व पर के बारे में अपने विचार सभी के सामने रखकर चर्चा की।वरिष्ठ पत्रकार हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका,समन्वय और सहयोग विषय पर अपने विचार रखे और अनुभव साझा किए।भारत चरित्र निर्माण संस्थान के अध्यक्ष आर.के.गोस्वामी ने मिशन कर्मयोगी और मीडिया की भूमिका पर अपने विचार सभी के समक्ष प्रेषित किया।इस मौक़े पर संस्थान द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Breaking News:

Recent News: