कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को जांच के दौरान 3 सैटेलाइट फोन और बैसरन घाटी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि आतंकी हमले से दो दिन पहले हमलावर बैसरन घाटी में मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए ओवर ग्राउंड वर्कर्स की पूछताछ में यह भी सामने आया कि हमले की साजिश में हुर्रियत और जमात-ए-इस्लामी जैसे प्रतिबंधित संगठनों के समर्थकों की भी भूमिका हो सकती है। इसी के चलते NIA ने घाटी में कई जगह छापेमारी की है।
