Search News

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय दास के वकील पर जानलेवा हमला, वकील की हालत गंभीर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

बांग्लादेश
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: December 3, 2024

एजेंसी, कोलकाता। बांग्लादेश में हिंदू धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास प्रभु के मामले की पैरवी कर रहे वकील रमन राय पर जानलेवा हमला हुआ है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राधारमण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कृपया वकील रमन राय के लिए प्रार्थना करें। उनकी केवल यह गलती थी कि उन्होंने अदालत में चिन्मय कृष्ण प्रभु का बचाव किया। इस्लामी कट्टरपंथियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उन पर गंभीर हमला कर दिया, जिससे वह ICU में पहुंचे हैं और अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”

दास ने एक बंगाली चैनल से बातचीत में कहा कि यह घटना बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की वकालत करने वालों पर बढ़ते खतरों को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को चिन्मय दास को बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया था, और हाल ही में अदालत ने उनकी जमानत खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था।इस बीच, भारतीय दस्तावेजों के साथ 29 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जो बांग्लादेशी अवैध प्रवासी थे।

Breaking News:

Recent News: