कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।
केस्को ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। बुधवार को विशेष अभियान के तहत चमनगंज क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें ड्रोन की मदद से चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। पकड़े गए आरोपितों पर चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।केस्को मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सघन इलाकों में बिजली चोरी पकड़ने में परेशानी होती थी। ऐसे में टीम ड्रोन से निगरानी कर कार्रवाई करेगी। टीमें बिजली चोरी रोकने के लिए दिन और रात दोनों समय अभियान चलाएगी।
चमनगंज में अभियान के दौरान गाज सफी, मोहम्मद बुलंद तहला, जेबा काज़मी, मोहम्मद असलम के घर विद्युत चोरी पकड़ी गई। इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत थाना चमनगंज में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
स्मार्ट मीटरों से बिजली चोरी का शक, जांच के लिए भेजे
