Search News

बीकेटी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़,एक गिरफ्तार,दूसरा फरार

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: December 13, 2024

बीकेटी,लखनऊ 

 गुरुवार देर रात बख्शी का तालाब थानांतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे बदमाशों रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर बदमाशो ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दिया,जिसके जवाब में पुलिस और दो ईनामिया बदमाशों में मुठभेड़ हो गई,जिसमे एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा साथी मौक़े से फरार हो गया।एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे ने बताया कि गुरुवार रात लगभग एक बजे बीकेटी पुलिस और दो पच्चीस पच्चीस हज़ार के ईनामिया बदमाशों की अस्ती रोड़ किसान पथ के पास मुठभेड़ हो गई,जिसमें एक बदमाश छोटा भरवारा निवासी अमित रस्तोगी के पैर में गोली लग गई जिसको मौक़े पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तथा दूसरा बदमाश राहुल गौतम मौक़े से फरार हो गया,जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है।वही गिरफ्तार घायल बदमाश पर विभिन्न थानों में 19 से ज्यादा चोरी,लूट सहित अन्य मुकदमे दर्ज़ है तथा घटना स्थल से बाइक व अवैध तमंचा पुलिस ने बरामद किया है।

Breaking News:

Recent News: