Search News

बीकेटी विकासखंड अंर्तगत दो गौशाला होंगी बंद,वृहद गौशाला में शिफ्ट होंगे गौवंश।

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: December 4, 2024

 

बीकेटी,लखनऊ  

बख्शी का तालाब विकासखंड अंर्तगत अस्थाई गौशाला  सुल्तानपुर व अचरामऊ में पर्याप्त सुविधाएं न मिलने व संबंधितों द्वारा लापरवाही मिलने के कारण ये गौशालाएं बंद करने के निर्देश मुख्यविकास अधिकारी लखनऊ अजय जैन ने ने खंडविकास अधिकारी बीकेटी पूजा पांडे को दिया है तथा विकासखंड अंर्तगत ही अन्य गौशालाओं में गोवंशों की संख्या अधिक होने व पर्याप्त टीनशेड न होने पर महिगवां, भगौतीपुर,इंदारा,सुवंशीपुर के 150गौवंश तथा ढिलवासी गौ आश्रय केंद्र के 125 गौवंश वृहद गौशाला में शिफ्ट करने के निर्देशसंबंधित बीडीओ को दिए हैं।विकासखंड क्षेत्र की अधिकांश अस्थाई गौ आश्रय केंद्रो में चुनी चोकर,हरा चारा,भूसा व गौवंशो के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में टीनशेड नहीं है।कुछ समय पूर्व लापरवाही की शिकायत पर अपर निदेशक डॉ.अरविंद कुमार,संयुक्त निदेशक डॉ.सतीश अग्रवाल ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुरेश कुमार ने बीकेटी विकासखंड अंर्तगत कई गौ आश्रय केंद्रो का निरीक्षण किया था और जिसके बाद प्रदेश के पशुधनमंत्री धर्मपाल सिंह ने भी 24 नवंबर को अस्थाई गौ आश्रय केंद्र उसरना व किशुनपुर का निरीक्षण किया था जहां किशुनपुर गौ आश्रय केंद्र पर काफ़ी लापरवाही देखने को मिली थी,गौवंशों के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में टीनसेड नही था और मौक़े पर गौवंश सूखा भूसा खा रहे थे,जिस पर पशुधन मंत्री ने तत्काल इन खामियों को पूरा करने के निर्देश दिए थे।

Breaking News:

Recent News: