कैनवीज़ टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और पड़ोसी देश को उसकी सीमाओं का महत्व भी याद दिला दिया। ऑपरेशन की सफलता के बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिसके सबूत अब खुद पाकिस्तानी सेना के जनरल आसिम मुनीर के वीडियो में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के जनरल आसिम मुनीर को अपने घायल सैनिकों से अस्पताल में मिलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तानी सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं।
वीडियो में पाकिस्तानी सैनिकों की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। कोई सैनिक टूटे हुए हाथ के साथ दिखाई दे रहा है, तो किसी के शरीर पर गहरे जख्म हैं। भारतीय सेना की सटीक और कड़ी कार्रवाई ने पाकिस्तान के सैनिकों को ऐसा सबक सिखाया कि उनकी हालत अस्पताल में बयां हो रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना के जनरल आसिम मुनीर ने घायल सैनिकों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अपने सैनिकों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ने उनके हौसले को पस्त कर दिया है।
भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से साफ कर दिया कि वह अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान के आतंकियों और उनकी मददगार सेना को करारा जवाब देकर भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह संदेश दे दिया है कि वह आतंकवाद और सीमापार हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत न केवल अपनी रक्षा में सक्षम है, बल्कि वह किसी भी उकसावे का प्रभावी और निर्णायक जवाब देने की क्षमता भी रखता है।
