Search News

भारत की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक: आतंकी ठिकाने ध्वस्त, सेना के साहस पर गर्व जताते हुए नेताओं की प्रतिक्रियाएं

भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली के नेताओं ने सेना को सलाम किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 7, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क । 

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार रात पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने आतंकियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया और बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर कर दिया। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भारत ने इस निर्णायक कदम को अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने मिसाइलों का इस्तेमाल कर आतंकी शिविरों को नष्ट किया।

 

केजरीवाल समेत नेताओं की प्रतिक्रियाएं:

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एयर स्ट्राइक पर भारतीय सेना की वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। जय हिंद, जय भारत।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कड़े शब्दों में आतंकवाद पर निशाना साधते हुए कहा, "किसी माथे का सिंदूर न मिटने देंगे, मिटाया तो घर में घुस के मार देंगे। ऑपरेशन सिंदूर उन बेगुनाह 26 लोगों को श्रद्धांजलि है, जो पहलगाम में मारे गए थे। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी एयर स्ट्राइक का समर्थन करते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "घर छोड़कर भागो, कलमा पढ़ते रहो उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है ।

इस एयर स्ट्राइक ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने यह साहसी कदम उठाया, जिससे देशवासियों का मनोबल बढ़ा है और आतंकियों में खौफ पैदा हुआ है। एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में सेना के प्रति गर्व और समर्थन की भावना देखी जा रही है। राजनीतिक मतभेदों से परे, हर भारतवासी आतंकवाद के खिलाफ सेना के साथ एकजुट है।

 

Breaking News:

Recent News: