Search News

भारत के दबाव में पाकिस्तान ने मांगी UNSC की मदद, आज होगी बंद कमरे में आपात बैठक

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की अपील पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज आपातकालीन बैठक होगी। पहलगाम हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 5, 2025

कैनविज टाइम्स , डिजिटल डेस्क । 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह बैठक पाकिस्तान के अनुरोध पर आयोजित की जा रही है, जिसे UNSC की ग्रीक प्रेसीडेंसी ने मंजूरी दी है। आज यानी 5 मई की दोपहर यह बैठक बंद कमरे में आयोजित की जाएगी।

बैठक में हाल ही में हुए पहलगाम हमले का मुद्दा छाया रह सकता है, जिसमें भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इस हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के संबंधों में नई तल्खी देखने को मिली है। पाकिस्तान, जो इस समय UNSC के 10 गैर-स्थायी सदस्यों में शामिल है, ने परिषद से अपील की थी कि भारत के साथ उत्पन्न हुए तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की जाए। इस बैठक में सदस्य देश दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। वहीं, भारत इस हमले को सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद का नतीजा मानता है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार पाकिस्तान को बेनकाब करने की कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद भारत में जबरदस्त रोष देखा गया। भारत की सख्त प्रतिक्रियाओं और वैश्विक दबाव के चलते पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया है।

Breaking News:

Recent News: