Search News

भारत में रह रहे पाक नागरिकों को मिली राहत, देश छोड़ने की समयसीमा बढ़ी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें देश छोड़ने की समयसीमा अगली सूचना तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आया है, जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 1, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क।

भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को बड़ी राहत दी है। उन्हें देश छोड़ने की तय समयसीमा को अगली सूचना तक बढ़ा दिया गया है। यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है।

इस हमले में सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हमलावरों ने पहले धर्म पूछा और फिर हिंदू पहचान कर गोली चला दी। मृतकों में अधिकांश पर्यटक हैं, जिनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

Breaking News:

Recent News: