Search News

मई में ही देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का बड़ा अपडेट

भारत में मानसून जल्दी दस्तक देगा, IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून पहुंच चुका है। 27 मई को केरल में भी मानसून आने की संभावना।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 13, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

भारत में इस बार मानसून जल्दी दस्तक देने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, अंडमान सागर के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। विभाग ने बताया कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगे बताया कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में भी फैल सकता है। इसके अलावा, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

IMD का अनुमान है कि 27 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में मई माह में ही झमाझम बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाओं की गति भी बढ़ गई है, जो मानसून की प्रगति में मददगार साबित हो रही है।

Breaking News:

Recent News: