संतोष यादव
महाकुम्भ नगर में शंकराचार्य मार्ग, सेक्टर 12 स्थित शिविर का मंत्रोच्चार के बीच शनिवार को भूमि पूजन किया गया l इस अवसर पर शिविर संयोजक लाइफ कोच डाo वैशाली दीदी ने बताया कि शिविर में योग साधना, ध्यान तथा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l उपरोक्त सभी कार्यक्रम सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों स्तर पर संचालित होंगे l देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवम् कल्पवासियों की जीवन शैली से जुड़ी विभिन्न विसंगतियों के निराकरण हेतु जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित होंगे
मुख्य यजमान डाo बबली द्विवेदी ने कहा कि शिविर में सनातन धर्म एवम् संस्कृति की रक्षा तथा संवर्धन हेतु संतो व विद्वानों के सानिध्य में संगोष्ठी आयोजित होगी l भूमि पूजन अनुष्ठान आचार्य पण्डित विनोद दुबे के निर्देशन में सम्पन्न हुआ l संस्था के सचिव डाo मणि शंकर द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यकारिणी सदस्य डाo अम्बिका पाण्डेय ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनय कुमार शुक्ल, दिलीप कुमार मालवीय, अनुपमा सिंह, कादंबरी द्विवेदी , पी पी सिंह, विष्णु देव मिश्र, लक्ष्मी नारायण पाल, सुमित, अनुराग सिंह, वंदना त्रिपाठी, सौम्या द्विवेदी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेl
