Search News

मुख्यमंत्री से मिली ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: April 25, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। जनपद के विकास खंड मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विकासखंड मरौरी में क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत कराए गए विकास कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा से कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएं जिससे लोगों को इनका भरपूर लाभ मिल सके। और क्षेत्र का हर तरह से विकास हो सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा से उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है।
 

Breaking News:

Recent News: