Search News

यूपी में 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मोहित गुप्ता बने सचिव गृह, कई जिलों के एसएसपी बदले

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। मोहित गुप्ता को सचिव गृह नियुक्त किया गया, वहीं वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में नए एसएसपी की तैनाती हुई है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: May 6, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क । 

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। इस बार राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों में कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और पुलिस उपमहानिरीक्षकों (डीआईजी) के नाम शामिल हैं। आईजी वाराणसी मोहित गुप्ता को उत्तर प्रदेश शासन में सचिव गृह लखनऊ बनाया गया है। वहीं, अजय कुमार साहनी को सहारनपुर से स्थानांतरित कर बरेली परिक्षेत्र का पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। महाकुंभ प्रयागराज की जिम्मेदारी निभा रहे वैभव कृष्ण को वाराणसी परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर भेजा गया है, जबकि इटावा के एसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को अयोध्या भेजा गया है, जबकि अयोध्या के एसएसपी राज करण अय्यर को गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण तबादले इस प्रकार हैं:

बृजेश कुमार श्रीवास्तव (एसपी कौशांबी) को एसएसपी इटावा बनाया गया।

राजेश कुमार द्वितीय (पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद) अब पुलिस अधीक्षक कौशांबी होंगे।

धवल जायसवाल (एसपी फतेहपुर) को पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद बनाया गया।

सत्यजीत गुप्ता (एसपी संत कबीर नगर) को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर नियुक्त किया गया।

अनूप कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से स्थानांतरित कर फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।

इन तबादलों को कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: