कैनवीज टाइम्स/डिजिटल डेस्क। प्रयागराज शनिवार को जमुनापार की प्रमुख एवं प्राचीन तहसील करछना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अफरातफरी तब मच गई जब एक फरियादी विकास खंड करछना के ग्राम पंचायत महोरी रीवा का गांव के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के उपर हमला कर दिया देखते देखते तहसील परिसर में भीड इकठ्ठा हो गई मामले में सचिव और प्रधान की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने पकड कर लाकप में डाल दिया
पुलिस को को दी गई तहरीर में प्रधान महोरी रीवा राजकुमार पटेल एवं सचिव सुखेन्द्र कुमार संपूर्ण समाधान दिवस पर सरकारी कार्य ड्यूटी पर थे कार्य वंश प्रधान भी समाधान दिवस पर गये थे उसी दौरान गांव का प्रभात तिवारी पुत्र सूर्य नारायण करछना तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मौजूद प्रधान राजकुमार पटेल और सचिव सुखेन्द्र कुमार से गांव में तालाब के रकबे की भूमि पर पट्टा करने की बात करने लगा जबकि आरोपी का खुद का मकान तालाबी रकबे पर बना रक्खा है और उसी तालाब की भूमि पर पट्टा करने को लेकर विवाद हुआ सचिव और प्रधान ने तालाब की सरकारी जमीन पर पट्टा न करने पर आरोपी हमला वर होकर अमर्यादित व्यवहार करते हुए अभद्रता करने लगा जिससे वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया सचिव और प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया, प्रभारी थाना ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
