सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम पहुंचे, जहां उनका काफिला दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आश्रम परिसर में पहुंचा। आश्रम के महंत तेजनाथ महाराज ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
आगमन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले गोरख अमृत धारा फव्वारे का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्री सिद्ध तीर्थ तपोस्थली बाबा गिरधारी नाथ महाराज के संदेश से संबंधित शिलापट का भी अनावरण किया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तपोधाम आश्रम में विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
