सड़क नहीँ पगडंडी कहिये जनाब
पूर्व मानव संसाधन मंत्री द्वारा बनवाया गया था का हरदिहा गांव संपर्क मार्ग
राहुल सिंह
कैनवीज टाइम्स/डिजिटल डेस्क/लखनऊ। कोरांव प्रयागराज जमुनापर के विधान सभा क्षेत्र कोरांव के अंतर्गत डाबर तेंदुवा देवराज पाल के घर के आगे सें हरदिहा गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग रह चुके पूर्व सांसद मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी हरदिहा गांव रोशन लाल सिंह पटेल प्रधान के घर कई वर्षो पूर्व आये थे ग्रामीणों की आने जाने की पीड़ा परेशानी को देखकर लगभग एक किलोमीटर सड़क अपने निधि सें आने जाने के लिए पक्की डामरीकरण सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया था उक्त संपर्क मार्ग कुछ वर्षो बाद खराब हो गया इसके बाद आज तक न तो जिला पंचायत सदस्य,सांसद, विधाक निधि, किसी भी योजना के अंतर्गत सड़क का कायाकल्प नहीँ कराया गया कई वर्षो सें सड़क काफी टुट कर उखड़ गया है जबकि लगभग 2500 सौ मतदाता है जब कोई गर्भवती महिला को हॉस्पिटल जाने की जरूरत पड़ती है तो जल्दी इस गांव मे आने की हिम्मत नहीँ जुटाता साथ ही 112 नंबर पुलिस या छोटी कार को आने जाने मे काफी परेशानी उठानी पड़ती है चुकी सड़क काफी खराब स्थिति है बारिश मे छात्र छात्राओं को आने जाने मे काफी परेशानी उठानी पड़ती है फिसल कर चोटहिल होते है जबकि उक्त क्षेत्र मे नन्दलाल सिंह पटेल पहले व वर्तमान मे जिला पंचायत सदस्य है बगल गांव सीलौधी के ही शिव दत्त सिंह पटेल भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष जमुनापार भी रह चुके है इसके बावजूद आज तक उक्त संपर्क मार्ग को गड्डा मुक्त कराने का प्रयास नहीँ किया ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय नेताओं सें समस्या को अवगत कराया लेकीन किसी ने सुध नहीँ लिया जबकि सरकार गड्ढा मुक्त दावा करने का ढिढोरा पीट रही है लेकीन स्थानीय जिम्मेदाऱ का ध्यान उक्त संपर्क मार्ग के तरफ नहीँ जा रहा जिससे हरदिहा गांव के लोगो मे काफी आक्रोश ब्याप्त है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान आकृस्ट कराते हुये सड़क को गड्डा मुक्त कराने की माँग की है
