धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स
■ जनसंख्या नियंत्रण बिल नहीं आया तो हाल बांग्लादेश में हिंदुओं का है वहीं हाल भारत में होगा
■ महाकुम्भ मेले में एक भी विधर्मी को प्रवेश नही लेने देंगे एवं एक भी विधर्मी की दुकान महाकुम्भ में नही होगी
■ विधर्मियो से निवेदन है कि वह आसपास ना भटके, क्योकि यह संविधान का मामला नही, बल्कि हमारे अध्यात्म का मामला है
■ 10 दिसम्बर को लखनऊ में निकलेगी जन आक्रोश रैली
■ महाकुम्भ का मेला आस्था का महापर्व है यह कोई पिकनिक स्पाॅट नही है - शैलेश पाठक
लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। शुक्रवार को साउथ सिटी स्थित कार्यालय में हिन्दू आर्मी के चीफ सुशील तिवारी ने अपने जन्मदिवस व शौर्य दिवस के अवसर पर अहम मुद्दो को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए सुशील तिवारी ने महाकुम्भ, जनसंख्या नियंत्रण व संभल जैसे मुद्दो पर अपना तीखा प्रहार किया। वहीं सुशील तिवारी ने इमामबाड़ा को हिन्दू मत्स्य भवन और रूमी दरवाजा को श्री राम द्वार व लखनऊ को लक्ष्मणपुरी बनाने जैसी मांगो पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होने यह भी कहा कि महाकुम्भ लगने जा रहा है, ऐसे में इस महाकुम्भ में एक भी विधर्मी को महाकुम्भ में प्रवेश नही लेने देंगे एवं एक भी विधर्मी की दुकान महाकुम्भ में नही होगी। एक एक आधार कार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होने कहा कि जिस तरह मक्का मदीना में एक भी सनातनी अपनी दुकान नही लगा उसका ठीक उसी तरह महाकुम्भ मेले में भी एक भी अधर्मी अपनी दुकान नही लगा पाएंगे इसके लिए हमारे हजारो हजार वाॅलेंटियर तैयार है।

उन्होने कहा कि विधर्मियो से निवेदन है कि वह आसपास ना भटके, क्योकि यह संविधान का मामला नही है यह हमारे अध्यात्म का मामला है। इसलिए जो नया जिला घोषित हुआ है वहां घुसने का प्रयास ना करें प्रवेश वर्जित है। उसके बाद भी यदि विधर्मी घुसने का प्रयास करते है तो उसका खामियाजा उन्हे खुद भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर यह भी बताया कि जिस तरह से बंगलादेश में हमारे हिन्दुओ को परेशान किया जा रहा है उस पर एक जन आक्रोश रैली 10 दिसम्बर को रखी गई है। सुशील तिवारी ने कहा कि मैं बहुत ही प्रफुल्लित हूँ कि भगवान ने हमें इस धरती पर उस दिन भेजा जिस दिन बावरी विध्वंस हुआ। सुशील तिवारी ने कहा कि उनका प्रधानमंत्री से निवेदन है कि यदि जनसंख्या नियंत्रण बिल नहीं आया तो 2034 तक जो हाल बांग्लादेश में हिंदुओं का है वहीं हाल भारत में होगा क्योंकि वो 5 विवाह 25 बच्चे पैदा कर जनसंख्या बढ़ा रहे है और अपनी पूर्ण तैयारी में है, तिवारी ने कहा मोदी जी बहुत हुआ सबका साथ सबका विश्वाश सबसे पहले भारत बचाना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत आवश्यक है। उन्होने अपनी मांग में सम्भल के तर्ज पर इमामबाड़ा को हिन्दू मत्स्य भवन और रूमी दरवाजा को श्री राम द्वार और लक्ष्मण पूरी करने की मांग उठाई। उन्होने कहा कि आज देश में जहां जहां भी खुदाई हो रही है वहां वहां हमारे मंदिरो के निशान मिल रहे है। उन्होने कहा कि मोदी बहुत इंफ्रास्ट्रक्चर हो गया, आपने बहुत सड़के बना ली, हम अमेरिका से भी बड़ी बड़ी सड़को पर चल रहे है। उन्होने का मोदी जी हिन्दू राष्ट्र से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की आवश्यकता है। क्योकि जिस तरह उनकी वृद्धि हो रही है उस तरह 2036 से 2040 आने तक हमारा बंगलादेश की स्थिति से भी बुरा हाल होगा।

प्रेसवार्ता के दौरान शैलेश पाठक ने हिन्दू आर्मी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्यता ली। वहीं इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त सदस्य शैलेश पाठक ने कहा कि महाकुम्भ का मेला आस्था का महापर्व है यह कोई पिकनिक स्पाॅट नही है। यहां कोई गलत काम करते पकड़े गये तो चाहे उसका खामियाजा हिन्दू आर्मी को कितना बड़ा ही भुगतना ना पड़े हम उसके लिए तैयार है क्योकि एक भगत सिंह का बलिदान हुआ था तो लाखों भगत सिंह पैदा हुए थे। ऐसे में हमारे हजारो वाॅलेंटियर और हजारो कार्यकर्ता तैयार है। जो भी साधू संतो की वेशभूषा में घुसने की कोशिश करेगा उसका जिम्मेदार वह खुद होगा, उसका परिणाम उसे खुद भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष और पूर्व पार्षद विनोद मौर्य, हिन्दू आर्मी संस्थापक, सुनील त्रिपाठी संस्थापक, अध्यक्ष रणधीर सिंह, भाजपा नेता नागेंद्र सिंह व राम यादव समेत अन्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
