Search News

अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरने से पहले रुक गया सफर, शुभांशु को करना होगा इंतजार

फाल्कन-9 रॉकेट में तकनीकी खराबी के चलते Axiom-4 मिशन टाल दिया गया है। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की आईएसएस यात्रा अब नई लॉन्च तिथि पर होगी। स्पेसएक्स और इसरो ने दी जानकारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: June 11, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ऐतिहासिक यात्रा के लिए अब और इंतजार करना होगा। एक्सिओम स्पेस के महत्वाकांक्षी मिशन Axiom-4 को फाल्कन-9 रॉकेट में आई तकनीकी खराबी के कारण बुधवार शाम को टाल दिया गया। स्पेसएक्स ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान फाल्कन-9 रॉकेट में लीकेज पाया गया है। रॉकेट की मरम्मत के लिए इंजीनियरों ने अतिरिक्त समय मांगा है, जिसके चलते प्रक्षेपण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसरो ने भी X पर पुष्टि करते हुए बताया कि फाल्कन-9 रॉकेट में तकनीकी समस्या की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है। स्पेसएक्स ने यह भी कहा कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद नई लॉन्च तिथि जल्द साझा की जाएगी। बता दें कि शुभांशु शुक्ला इस मिशन में पायलट की भूमिका निभाने वाले हैं और वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय होंगे। इस मिशन को लेकर न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया भर के अंतरिक्ष प्रेमियों में उत्साह था। मिशन की टालने की खबर से जरूर निराशा हुई है, लेकिन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Breaking News:

Recent News: