प्रयागराज। करछना क्षेत्र के एस एल बी इण्टर कालेज चनैनी में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व पर अमर बलिदानियों के याद में विद्यालय की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। रैली के पूर्व विद्यालय के प्रबंधक निर्मल सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए विद्यालय परिवार सहित तिरंगे को सलामी दी तत्पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया। यह रैली बेला चौराहा,करछना तिराहा, तहसील एवं थाना परिसर, एवं साधु कुटी चौराहे से होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंचकर सकुशल संपन्न हुई। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों का कार्यक्रम सरस्वती पूजन एवं स्वागत गीत से शुरू हुआ जिसमें मुख्य अतिथि शोभनाथ द्विवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष चन्द्र भूषण द्विवेदी, एवं विद्यालय के प्रबंधक निर्मल सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह, मौजूद थे।इस अवसर पर समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी तथा बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। सभी लोग इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे थे।
