Search News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले भाजपा महानगर अध्यक्ष, संगठन और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 27, 2026

नई दिल्ली/लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर भारत सरकार के रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। मुलाकात में लखनऊ महानगर के संगठनात्मक कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आनंद द्विवेदी ने रक्षामंत्री को भाजपा द्वारा महानगर में चलाए जा रहे संगठनात्मक अभियानों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों की वर्तमान स्थिति तथा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही राहत एवं सहायता से भी रक्षामंत्री को अवगत कराया। आनंद द्विवेदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और प्रेरणा से भाजपा लखनऊ महानगर संगठन जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

Breaking News:

Recent News: