Search News

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आपातकाल प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अवलोकन
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: June 25, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। आपातकाल की 51वीं बरसी पर 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर पर लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आपातकाल से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आपातकाल के दौर में लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों पर हुए प्रहार से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों, चित्रों एवं ऐतिहासिक तथ्यों का अवलोकन किया। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था, जिसे देश कभी भूल नहीं सकता। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है। कार्यक्रम में महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, सौरभ वाल्मीकि, दीपक शुक्ला,अग्रवाल, आनंद पांडेय, टी आर जोशी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: