Search News

ऑपरेशन सिंदूर से दहला दुश्मन, उपराष्ट्रपति ने बताया भारत की ताकत का प्रतीक

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य ताकत दुनिया को दिखाई। उन्होंने किसानों को देश की रीढ़ बताया और 116 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 26, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित 'कृषि उद्योग समागम-2025' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया है। आज पूरा देश राष्ट्र भावना से ओतप्रोत होकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।  उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब किसी भी साजिश को चुपचाप सहन नहीं करेगा, बल्कि उसका सशक्त और निर्णायक जवाब देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मजबूत निर्णयों से देश में आत्मविश्वास और गौरव की भावना बढ़ी है। इस मौके पर उन्होंने किसानों को देश की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा विकसित भारत का रास्ता खेतों और गांवों से होकर गुजरता है। जब हमारा किसान सशक्त होगा, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने 116 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले 86 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा मां नर्मदा के आशीर्वाद से नरसिंहपुर जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। आने वाले समय में यह जिला आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का मॉडल बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति ने इस आयोजन को जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Breaking News:

Recent News: