Search News

कड़कड़ाती ठंड में नीरज चोपड़ा का दम, अंतिम प्रयास में हासिल किया दूसरा स्थान

पोलैंड के जानुस्ज़ कुसोचिंस्की मेमोरियल में नीरज चोपड़ा ने ठंड के बीच 84.14 मीटर थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। जर्मनी के जूलियन वेबर पहले स्थान पर रहे।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 24, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

भारत के ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में आयोजित जानुस्ज़ कुसोचिंस्की मेमोरियल प्रतियोगिता में कड़कड़ाती ठंड के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला सिलेसियन स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां तापमान बेहद कम था। नीरज चोपड़ा ने अपने आखिरी यानी छठे प्रयास में 84.14 मीटर दूर भाला फेंकते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 86.12 मीटर की थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे। नीरज से इस प्रतियोगिता में 90 मीटर तक की थ्रो की उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि वे लगातार 85 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंकते रहे हैं। लेकिन 2021 टोक्यो ओलंपिक्स के बाद यह छठा मौका रहा जब उन्होंने 85 मीटर से कम की थ्रो की। फिर भी ठंड जैसे चुनौतीपूर्ण मौसम में उनका यह प्रदर्शन सराहनीय रहा।

Breaking News:

Recent News: