Search News

गाजियाबाद में हीट वेव वार्ड में पहला केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में हीट वेव वार्ड का ताला खुला और पहला मरीज भर्ती हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 23, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में 25 दिन पहले स्थापित 20 बेड के हीट वेव वार्ड का शुक्रवार को ताला खोल दिया गया। वार्ड में पहला हीट वेव से प्रभावित मरीज भर्ती हुआ है। विजयनगर की दिव्यांशी को तेज धूप में रहने के कारण उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य मरीजों को उल्टी-दस्त की समस्या के कारण अस्पताल में रखा गया है। शासन ने गाजियाबाद सहित 25 जिलों को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे धूप में अधिक समय न बिताएं, अधिक से अधिक पानी पीएं और सावधानी बरतें ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

Breaking News:

Recent News: