Search News

चौपाल लगाकर पीडीए को मजबूत करने की हुई बात

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: February 1, 2025

कैनविज टाइम्स डिजिटल डेस्क सरोजनीनगर-लखनऊ।

सरोजनी नगर के परसादी खेड़ा गांव में जगतपाल यादव द्वारा आयोजित पीडीए चैपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष बचान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता चौधरी ज्ञान सिंह, हरिशंकर यादव, रामप्रकाश यादव, रामअवतार धीमान एवं रईश अहमद ने अपने-अपने विचार रखे। 


    अपने सम्बोधन में जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में पीडीए समाज के द्वारा समाजवादी पार्टी को मिले अपार जनसमर्थन के बलबूते समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी अब हम सभी को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पीडीए समाज को एकजुट कर समाजवादी परिवार से जोड़ना होगा इसके साथ ही उन्होंन जनता से कहा कि अगर आप अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल चाहते हैं तो इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। पीडीए समाज को असली खुशहाली तभी मिलेगी जब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा की सरकार बनेगी।  
    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने पीडीए चौपाल का संचालन किया। इस मौके पर हरिपाल यादव, शशिलेन्द्र यादव, मिथलेश कुमार, राधेश्याम, नीतू पाल, कोमल वर्मा, रेशमा कुरील, शान्ती कुमारी, सीमा शर्मा, मो0 परवेज, मैकू लाल, विनय यादव,सतीश यादव, सुशील यादव ‘बब्लू’, अजीत यादव ‘पवन’ एवं इन्द्रेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: