Search News

जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक आज ऑपरेशन शील्ड की मॉकड्रिल, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में आज 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत मॉकड्रिल की जाएगी। रात 8 बजे 15 मिनट का ब्लैकआउट होगा। जानिए किन राज्यों में हैं तैयारियां और इसका उद्देश्य क्या है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 31, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में शनिवार को नागरिक सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। इस मॉकड्रिल को ‘ऑपरेशन शील्ड’ नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना है। यह अभ्यास जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के कश्मीर और जम्मू संभाग के ज़िलों में इसे लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित इन इलाकों को सीमा पार से खतरे के लिहाज़ से संवेदनशील माना जाता है।

ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत मॉकड्रिल की प्रमुख विशेषताएं:

शनिवार रात 8 बजे से 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा।

तय समय पर सभी क्षेत्रों में बिजली बंद कर दी जाएगी और सायरन बजाया जाएगा।

नागरिकों को सायरन बजते ही सतर्क रहने और तय प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मॉकड्रिल के दौरान यह भी बताया जाएगा कि गोलीबारी या अन्य हमले की स्थिति में आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों और अस्पतालों तक कैसे पहुंचाया जाए।

स्थानीय प्रशासन द्वारा हेल्थ इमरजेंसी, रेस्क्यू ऑपरेशन, संचार व्यवस्था और शेल्टर मैनेजमेंट जैसे पहलुओं पर भी अभ्यास किया जाएगा।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अभ्यास केवल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए है और इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस मॉकड्रिल से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद है।ऑपरेशन शील्ड को लेकर पाकिस्तान में भी हलचल तेज़ हो गई है। भारत की ओर से सीमा के पास इस तरह के समन्वित अभ्यास से पाकिस्तान में बेचैनी देखी जा रही है। सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि यह अभ्यास भारत की सीमा सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा तैयारियों का एक अहम संकेत है।

 

Breaking News:

Recent News: