कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। दिल्ली चुनावों से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी और गैंगस्टर रामवीर शौकीन के मामा के दफ्तर में एक कार घुस गई। इस घटना में रामवीर शौकीन के मामा को गंभीर चोटें आईं और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। यह घटना दिल्ली के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां पहले से ही चुनावी माहौल गरमाया हुआ था।
घटना के बारे में बताया गया कि जब रामवीर शौकीन का मामा अपने दफ्तर में बैठा हुआ था, तभी एक तेज़ रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और सीधे दफ्तर में घुस गई। कार की टक्कर से मामा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रामवीर शौकीन के परिवार के सदस्य और उनके समर्थक इस घटना को लेकर शॉक्ड हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, हालांकि अभी तक कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि रामवीर शौकीन का नाम गैंगस्टर से जुड़ा हुआ है और वह इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। इस घटना ने चुनावी माहौल में और भी तनाव उत्पन्न कर दिया है, और सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह किसी साजिश का हिस्सा था या यह महज एक दुर्घटना थी।
