Search News

देशभक्ति के गीतों और नारों से गुंजा बीकेटी, पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ के बख्शी का तालाब में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था द्वारा निकाली गई भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा में 500 से अधिक लोगों ने लिया भाग। देशभक्ति के नारों और 75 मीटर लम्बे तिरंगे ने माहौल को किया राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 30, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

 


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था द्वारा देश की सेनाओं के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह तिरंगा यात्रा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर अजमेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में एवं लखनऊ जिलाध्यक्ष वेटरन अजय कुमार श्रीवास्तव के कुशल प्रबंधन में निकाली गई।यात्रा में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन अरुण कुमार द्विवेदी,अध्यक्ष यू पी मध्य वेटरन भगत सिंह रावत,संयोजक पूर्वी यू पी वेटरन मनोज कुमार सिंह सहित जिले एवं तहसील के कई पदाधिकारी शामिल हुए।इस यात्रा में जहां एक तरफ देश की सेनाओं से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक पूरे जोश से शामिल हुए वहीं नारी शक्ति का उत्साह भी काबिले तारीफ था।75 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकाली गई इस अदभुत तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों का अनुशासन एवं देशभक्ति के गीतों ने पूरे बक्शी का तालाब को राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया।सेनाओं के जिंदाबाद एवं भारत माता के जयकारों  से पूरा वातावरण गुंजायमान हुआ।बीच  बीच में प्रदेश अध्यक्ष ने शौर्य तिरंगा यात्रा के प्रयोजन पर भी प्रकाश डाला।तिरंगा यात्रा में 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।पूर्व सैनिकों के साथ सैकड़ों युवा,बुजुर्ग एवं महिलाएं भी पूरे उत्साह से शामिल रहीं।शौर्य तिरंगा यात्रा वायु सेना स्टेशन रोड से चलकर पूरे बक्शी का तालाब मार्केट से होते हुए बड़ी बाजार तक पहुंची।अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष लखनऊ के साथ बड़ी बाजार में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा को  तिरंगा पट्टिका से अलंकृत करते हुए नमन किया।तत्पश्चात भारत माता की जय,वन्दे मातरम के उद्घोष के साथ यात्रा का समापन हुआ। 

 

 

Breaking News:

Recent News: