Search News

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: कहीं राहत की फुहारें, कहीं तूफान और लू का कहर

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना हिमाचल के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान, पंजाब में लू का प्रकोप जारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 24, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम कुछ राहत भरा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यहां हल्की बारिश होने और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बीते दिनों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में कमी लाने में मदद की है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर हो गया है, जो महीने की शुरुआत से कहीं कम है। वहीं, महाराष्ट्र में शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में शुक्रवार से कई दिनों तक तूफान और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है, जिसे देखते हुए वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। पंजाब में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है, हालांकि कुछ समय के लिए इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने यहां के कई जिलों में लू चलने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देशभर में मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Breaking News:

Recent News: