Search News

प्रभारी मंत्री ने बेसिक शिक्षा की योजनाओं की दी जानकारी, रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर हुआ भव्य आयोजन

प्रभारी मंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी इंसेट मुख्यमंत्री का उपस्थित सभी के द्वारा देखा व सुना गया सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम का किया गया आयोजन
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 26, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

पीलीभीत के बेसिक शिक्षा विभाग में चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं का लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर शुभारंभ किया।गांधी प्रेक्षागृह के सभागार में एलईडी के माध्यम से शिक्षकों,ग्रामीण जनसमुदाय को संजीव लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण के माध्यम से कहा कि 2017 से पहले बेसिक शिक्षा की व्यवस्था वेपटरी पर थी। स्कूलों की दशा देखी नहीं जाती थी।भाजपा की सरकार बनने के बाद परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना को चलाकर स्कूलों की सूरत को संभाला गया। मौजूदा समय में बेसिक शिक्षा के स्कूल कान्वेंट स्कूल से कम नहीं दिखाई देते हैं। मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क ,सहकारिता के साथ ही लाइन ऑर्डर की व्यवस्था भी बेहतर हुई है। रानी अहिल्याबाई होलकर के तीन सौ वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा अहिल्याबाई होलकर ने समाज की बेहतरी के लिए कार्य किए थे। उनके द्वारा किए गए कार्य भी आज उनके नाम की पहचान बन गए हैं। उन्होंने देशभर में मंदिरों, कुओं, धर्मशालाओं और घाटों का निर्माण करावाया जिनमें काशी गया, सोमनाथ,द्वारका, रामेंश्वरम् जैसे तीर्थस्थल है। अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण की मूर्तिमान प्रेरणा थीं। उन्होंने महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने विधवा महिलाओं को यह अधिकार दिया कि पति द्वारा छोडी गई सम्पत्ति की उत्तराधिकारी होगी एवं अपनी इच्छानुसार उसका उपयोग भी कर सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने दलित, आदिवासी और पिछडे़ समाज की भलाई के लिए बहुत कार्य किये गए।  इस दौरान पांच निपुण विद्यालय,पांच स्मार्ट क्लास वाले विद्यालय,पांच आईसीटी लैब स्कूल ,दो डिजिटल लाइब्रेरी स्कूल के शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर प्रभारी मंत्री, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन सभी करें। शिक्षा की बेहतरी के लिए सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करें।भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार हुए हैं। गांव गांव स्कूल खोलकर शिक्षा दी जा रह रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं।   इस मौके भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार,ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा,जिला पंचायत सदस्य रेनू राज,खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह,जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, सचिन कुमार, प्रशांत गंगवार, सय्यदा, शबाना वी, डॉली यादव,अवंती गंगवार सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं  मौजूद रहे है।  

Breaking News:

Recent News: