Search News

बसंत पंचमी पर पीडीए द्वारा आयोजित तहरी भोज में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिला पंचायत सदस्य डॉ विजय बाबू के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम  मिर्जापुर हाइवे पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या तहरीर भोज में शामिल हुए  समाजवादी पीडीए कार्यक्रम के तहत बेन्दो में भरी हुन्कार

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: February 3, 2025

संतोष यादव प्रयागराज 
करछना प्रयागराज समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र करछना स्थित कार्यालय पर पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विजय बाबू यादव एवं जिला पंचायत सदस्य विधानसभा अध्यक्ष करछना ननकेश बाबू तथा मुख्य अतिथि बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ उमेश चंद्र यादव रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात पीडीए कार्यक्रम पर बोलते हुए डॉ. उमेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना में जो योगदान दिया है उसे हम आज तक भूल नहीं सकते यदि संविधान की रक्षा नहीं की गई तो समाज आपको माफ नहीं करेगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ननकेश बाबू ने कहा कि आज दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक तथा समाज का सर्वहारा वर्ग बहुत ही पीड़ित है यदि समय रहते नहीं सोचा गया तो आपका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। जातिगत जनगणना की मांग करते हुए ननकेश बाबू ने कहा कि भाजपा सरकार जाति जनगणना नहीं करना चाहती जब की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मनसा है कि समाज की जातिगत जनगणना कराकर उन्हें उनकी संख्या के अनुसार भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान बसरिया समरजीत यादव, पूर्व प्रधान भुवाई सिंह यादव, मोहन लाल यादव वरिष्ठ सपा नेता ने अपने विचार व्यक्त किये तथा कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव समाजवादी पार्टी कमलेश पुष्कर ने किया। प्रमुख रूप से शिव मोहन पटेल, मुनेश विश्वकर्मा, सुभाष सिंह, योगेंद्र सिंह लल्ला, प्रेम शंकर यादव, सर्वेश, संजय, राजेश विश्वकर्मा, नीरेंद्र सिंह यादव, ओमप्रकाश आदिवासी अभिषेक यादव, लवकुश, ओंकार नाथ पटेल, मंजीत, दिलीप विश्वकर्मा, दीपक यादव, अमितेश, अनिल यादव इंजीनियर जगदीश सिंह यादव, संदीप यादव, विकास सिंह यादव, लक्ष्मीकांत पटेल, शिव शंकर, भोला यादव, राकेश, संजय, सर्वेश यादव, राजेश यादव, श्याम कृष्ण यादव, जीतेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में समाजवादी लोग मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के करछना कार्यालय पर समाजवादी भोज का भी आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
 


 

Breaking News:

Recent News: