कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पर बेतिया और मझौलिया रेलवे स्टेशन के बीच मनसा टोला गुमटी के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि तीन किशोर रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे. पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पर बेतिया और मझौलिया रेलवे स्टेशन के बीच मनसा टोला गुमटी के पास ट्रेन से कटकर तीन नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों मृतकों के परिजन को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उनके शव को ले गए. बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त रेलवे ट्रैक पर बैठकर अपने-अपने मोबाइल में पबजी गेम खेल रहे थे और तीनों ने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे. इसी दौरान मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही मेमू ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
