Search News

कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा का IEI यूपी स्टेट सेंटर में सम्मान

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का लखनऊ स्थित IEI उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र में पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 24, 2026

कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा का IEI यूपी स्टेट सेंटर, लखनऊ में हुआ सम्मान

लखनऊ। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

आईईआई सचिव ने दी संस्थान की जानकारी

इस अवसर पर आईईआई, यूपी स्टेट सेंटर, लखनऊ के मानद सचिव इं. एन. के. निषाद ने मंत्री श्री शर्मा का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) देश की अग्रणी अभियंत्रण संस्था है, जिसने अभियंत्रण शिक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में 105 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण की है। संस्था आज भी अभियंताओं के ज्ञान एवं कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में रहे पदाधिकारी और सदस्य मौजूद

इस मौके पर आईईआई, उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Breaking News:

Recent News: