कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब सीतापुर रोड़ स्थित एक निजी होटल में भाजपा द्वारा मंगलवार को अटल स्मृति संकल्प एवं संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रेस वार्ता आयोजित हुई,जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है।उनकी जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी,इस अवसर पर बूथ, मंडल,जिला,प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए।

उन्होंने कहा कि अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान-हम सभी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं श्रद्धेय अटल जी के प्रिय देशवासी,अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक सभी जिलों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे जिनके पास श्रद्धेय अटल जी के साथ साझा किये गये किसी भी क्षण की स्मृति या तो कागजी माध्यम(पेपर कटिंग,किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ)या अन्य कोई कागज जो कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी से सम्बद्ध है या स्मृति का ऑडियो क्लिप,विडियो क्लिप उपलब्ध है।

हम लोग इस अभियान के अन्तर्गत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर उन्हे सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मान पूर्वक उसकी एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे,इसी अभियान के अन्तर्गत उन भाग्यवान व्यक्तियों/कार्यकर्ताओं को चिन्हित करेंगे,जिन्होने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धेय अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ,भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो हम उन सभी वरिष्ठ जनों को सूचिबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे।इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल जी पर लिखे गये लेखों,पुस्तकों को एकत्रित कर सूचिबद्ध किया जायेगा।तदोपरान्त इनमें से चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम के पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च, 2025 तक अटल विरासत सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें जिले के प्रबुद्धजन,सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रसंशक आमंत्रित किये जायेंगे तथा संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतिकरण भी होगा।

प्रेसवार्ता के मौक़े पर जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह,जिला कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री रामलाल वर्मा,जिला महामंत्री विजय मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह,बीकेटी मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबा प्रदीप यादव,प्रेम वर्मा,राजकुमार सिंह,नीरज तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
