कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब थानांतर्गत भैसामऊ क्रासिंग सीतापुर रोड़ पर अपने घर से बीकेटी जा रहे साईकिल सवार वृद्ध युवक को तेज़ रफ़्तार में जा रहे टैंकर ने कुचल दिया जिससे वृद्ध युवक की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वही राहगीरों ने टैंकर को रुकवाकर ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया,मौक़े पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ बख्शी का तालाब थानांतर्गत भैंसामऊ गांव निवासी नौमीलाल पाल पुत्र स्व.मैकूलाल पाल(55) वर्ष बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे अपने घर से बख्शी का तालाब बाज़ार के लिए साईकिल से जा रहे थे,तभी भैंसामऊ क्रासिंग सीतापुर रोड़ पर सीतापुर की तरफ़ से तेज़ रफ़्तार में आ रहे टैंकर पीबी 11सीएफ 3779 ने नौमीलाल को बुरी तरह रौंद दिया,जिससे उनकी मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही टैंकर चालक को राहगीरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर उसकी कुटाई कर दिया,वही मौक़े पर दलबल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह व अतिरिक्त थाना प्रभारी बीकेटी कैलाश चंद्र दुबे ने मिशाल पेश करते हुए मृतक के शव को अपने हाथों से उठाकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजा तथा टैंकर ड्राइवर को अपनी कस्टडी में लेकर टैंकर को सीजकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई थी।वही घटना की जानकारी पाकर मृतक की पत्नी सीमा पाल सहित परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

