बीकेटी,लखनऊ
बख्शी का तालाब थानांतर्गत बीते दिनों घर से गांव के पास ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला नया अस्तल रैथा गांव निवासी किसान सोनू (40)वर्ष पुत्र स्व.राम औतार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रैथा गांव के पास आलू के खेत के पास पड़ा पाया गया था।वहीं बीकेटी पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई थी,जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर बीकेटी पुलिस व पुलिस उपायुक्त उत्तरी क्राइम टीम द्वारा शनिवार को रैथा गांव निवासी रजनीश उर्फ़ छोटू निषाद पुत्र केशव निषाद को रैथा अंडरपास छठामील जाने वाली रोड़ के पास से गिरफ्तार किया वही रजनीश से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूला कि पुरानी रंजिश को लेकर मैंने अकेले ही सोनू की हत्या कर उसके शव को आलू के खेत में डालकर फरार हो गया था।वहीं घटना के सफ़ल अनावरण होने पर शनिवार को एडीसीपी लखनऊ उत्तरी जीतेंद्र कुमार दुबे ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 10 दिसंबर 2024 को बीकेटी थानांतर्गत अस्तल गांव निवासी सोनू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था,जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर रैथा गांव निवासी रजनीश उर्फ़ छोटू को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मैंने सोनू की हत्या कर दी थी।वही पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया गया।वहीं घटना के सफ़ल अनावरण करने वाली टीम में थाना बीकेटी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बीकेटी संजय सिंह,निरीक्षक कैलाश चन्द्र दुबे,उ0नि0 शशि प्रकाश सिंह,विपिन कमार उपाध्याय,का0 दीपक कुमार तथा पुलिस उपायुक्त उत्तरी क्राइम टीम में उ.नि.विश्वनाथ प्रताप सिंह,हे.का.नदीम,अवधेश गिरी,आज़म,वीर सिंह,संतोष कुमार,अमित कुमार गौतम शामिल रहे।
