Search News

बीकेटी में बाईक लदे कंटेनर में लगी आग,फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हाद़सा

बीकेटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhizz Times
  • Updated: January 30, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब थानांतर्गत सीतापुर रोड़ रामपुर बेहडा़ गांव के पास गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे मोटर साईकिल लदे कंटेनर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई,वही आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया और राहगीरों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया,वही सूचना के बाद फायर ब्रिगेड जब तक पहुंचती तब कंटेनर का अगला हिस्सा जल चुका था,वही फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कंटेनर में लदी मोटर साइकिलों को जलने से बचाया,घटना के समय कंटेनर लखनऊ की तरफ़ हाईवे के किनारे ढाबे के पास खड़ा था।

 

कंटेनर ड्राइवर भरत सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ वह ट्रक कंटेनर यूपी 78एफएन5805 में 50मोटरसाइकिल हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की हरिद्वार उत्तराखंड से लोड कर रामगढ़ रांची जा रहा था,वह गुरुवार को बख्शी का तालाब थानांतर्गत सीतापुर रोड़ रामपुर बेहडा़ गांव के पास एक ढाबा पर रुककर स्नान कर रहा था,तभी संदिग्ध परिस्थितियों लगभग एक बजे कंटेनर से आग लग गई और आग की तेज़ लपटे उठने लगी तभी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। 

पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,वही कंटेनर में छोटा गैस सिलेण्डर भी रखा हुआ था,फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से गैस सिलेंडर को बाहर निकाला,वही स्थानीय लोगों चर्चा थी कि शायद अगर फायर ब्रिगेड सिलेंडर को जल्द बाहर न निकाल पाती तो बड़ा हाद़सा हो सकता था।

Breaking News:

Recent News: