कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। कोरांव प्रयागराज कोरांव तहसील क्षेत्र के यूपी एमपी बार्डर का ग्राम पंचायत बड़ोखर है जहाँ पर स्थानीय लोगो ने बताया की कुल 56 तालाब सरकारी अभिलेखों मे दर्ज है लेकीन एक दो कों छोड़कर कोई ऐसा तालाब अब नही बचा है जहाँ पर कच्चा पक्का व प्रधानमंत्री आवास तक बनवा दिया गया है साथ ही कई ऐसे भी तालाब है जिनको पाट कर तालाब का आकार ही खत्म किया जा रहा है जिससे आने वाले समय मे तालाब देखने कों नही मिलेगा जबकि एक ऐसा भी समय था की इसी तालाब मे लोग स्नान कपड़ा धोना,चावल दाल धुलना, स्नान करना स्नान करने के पश्चात तालाब के पास आदि काल के समय सें बने मंदिर मे लोग पूजा पाठ नित्य करना दिनचर्या मे शामिल था लेकीन बड़ोखर मे अब तालाब ही हालत बहुत ही दयनीय है।
आज के समय मे अधिकांश तालाब मे पशु पक्षी जानवर कों पिने के लिए पानी तक नही नसीब हो रहा ज्यादातर तालाब पर पूरी तरह सें अतिक्रमण करके कब्जाया जा रहा है राजश्व विभाग जान बूझकर या किसी के दबाव मे न्यायोंचित फैसला लेकर कब्जा मुक्त कराने मे असफल दिख रहा है यदि समय रहते हुये तहसील के आलाधिकारी संज्ञान लेकर कार्रवाही नही किए तो तालाबों का नामो निशान खत्म होने मे देर नही लगेगा वही दूसरी तरह शोशल मिडिया मे भी वायरल हो रहा है की स्थानीय राजश्व विभाग के कर्मचारी मिलीभगत कर कब्जा करा रहे है इसी प्रकार गाढ़ा गांव लखनपुर गांव जाते समय एक तालाब है जिसपर भी काफी कच्चा पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है स्थानीय लेखपाल कानूनगो समेत तहसील के आलाधिकारी कोई कार्रवाही नही कर रहे है जबकि ऊपर के अधिकारियो का सख्त निर्देश है की सरकारी जमीन पर कब्जा होने सें रोका जाय इसके बावजूद कब्जा खाली कराना तो दूर कब्जा करने वालों पर भी लगाम नही लगा पा रहे है
एसडीएम कोरांव का नही उठता सियुजी फोन
एसडीएम कोरांव कों सरकार द्वारा सियुजी नंबर दिया गया है की यदि क्षेत्र मे कोई समस्या है तो जो एसडीएम सें संबधित मामला हो सियुजी नंबर पर फोन करके सूचना या जानकारी दिया जा सकता है लेकीन एसडीएम का फोन या तो बंद रहता है चालू है भी तो फोन रिसीव नही होता यदि होता भी है तो ज्यादातर फोन जानबूझकर अर्दली कों पकड़ाये रहती है यह शिकायत पुरे क्षेत्र मे है लेकीन जिले के आलाधिकारी इस मामले कों संज्ञान नही ले रहे है जिससे क्षेत्र मे काफी आक्रोश ब्याप्त है जिससे स्वछ सरकार की छबि धूमिल हो रहा है इस मामले मे अपर जिलाधिकारी बित्त एवं राजश्व प्रयागराज के सियुजी नंबर पर फोन किया गया लेकीन रिसीव नही हुआ ।
Reported by Rahul singh
