Search News

भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केंद्र व अंतयेष्टि स्थल का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं विधायक ने फीता काटकर किया शुभराम्भ

सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर विकासखंड क्षेत्र में हो रहे हैं विकास कार्य : ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह पूरनपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: April 18, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। विकास खंड क्षेत्र के  गांव सुल्तानपुर में भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केंद्र व अंतयेष्टि स्थल का विधायक बाबूराम पासवान एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने शुक्रवार को फीता काटकर शुभारंभ किया हैं। शुभारंभ के बाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं व वक्फ बोर्ड के बिल पास होने की ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, ग्राम प्रधान पति उमाशंकर व ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: